मुरादाबाद, फरवरी 27 -- थाना क्षेत्र के ग्राम डांडी दुर्जन की एक महिला ने ससुराल वालों पर दहेज की खातिर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसने परेशान होकर कुछ दिन पूर्व सफाई में इस्तेमाल होने वाला केमिकल पी लिया था। इस संबंध में महिला की तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला के अनुसार करीब पांच वर्ष पूर्व उसका विवाह ग्राम डांडी दुर्जन निवासी नकुल के साथ हुआ था। आरोप है की विवाह के बाद से उसके पति नकुल, सास व ननद दहेज की मांग को लेकर उसके साथ आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करते थे तथा जान से मारने की धमकी देते थे। आरोप है कि 10 फरवरी को दोपहर दहेज को लेकर पति, सास और ननद ने उसके साथ मारपीट की थी जिससे परेशान होकर उसने सफाई में इस्तेमाल होने वाला तेजाब पी लिया था। जानकारी होने पर उसके पिता मौके पर पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.