फिरोजाबाद, जून 8 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नगला पोहपी की एक महिला ने अपने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज को लेकर प्रताड़ना, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने ससुर, देवर सहित ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिंकी पुत्री राकेश निवासी नया बांस थाना खैरगढ़ ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उसकी शादी 18 अप्रैल 2018 को अजय आनंद निवासी नगला पोहपी के साथ हुई थी। शादी में लाख रुपया, बाइक, सोने के आभूषण, घरेलू सामान सहित 12 लाख खर्च किया था। शादी के बाद से ही ससुरालीजन शादी में दिए दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग ने तोड़ा रिश्ता, कोर्ट के आदेश पर पति समेत सात पर केस वह अतिरिक्त दहेज में मकान खरीदने के लिए 5 लाख रूपये की मांग कर उसे परेशान करने लगे। विगत 24 जून 2025 को उसके पति की कुआ...