फतेहपुर, अप्रैल 18 -- खखरेरु। कस्बे के मसरुर अहमद ने पुलिस को शिकायती पत्र में बताया कि उनके घर में शादी है। दहेज का सामान पड़ोसी के दरवाजे के सामने अस्थायी रुप से रख दिया गया था। इसी बात को लेकर पड़ोसी नाराज हो गया और तत्काल सामान हटाने का दबाव बनाने लगा। वह पिकअप वाहन बुलाकर सामान हटाने की तैयारी कर ही रहा था कि आरोपी ने डंडा मारकर पिकअप का शीशा तोड़ दिया और वहां रखा दहेज का सामान भी तोड़फोड़ कर बिखेर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। निमंत्रण में शामिल होने आया एक मासूम बाल-बाल बच गया। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...