सीतामढ़ी, जून 24 -- उमाशंकर सीतामढ़ी। डुमरा थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में दहेज का बकाया 50 हजार रुपये के लिए बुधवार की अहले सुबह एक नवविवाहिता को मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान रसलपुर निवासी रवि महतो की पत्नी मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है। मृतका का मायका नेपाल में है। यह भी पढ़ें- दहेज का बकाया 50 हजार नहीं मिलने पर नवविवाहिता की हत्याहत्या के प्रयास वारदात को अंजाम देने के बाद ससुराल वालों ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की और घर के बाहर ताला बंद कर सभी आरोपी फरार हो गए। मुस्कान की शादी दो माह पूर्व हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर डुमरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। वहीं फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराकर कई साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल...