बोकारो, जून 23 -- झारखंड प्रदेश कर्पूरी नाई विकास संघ की ओर से तलगड़िया मोड़ स्थित एक फार्म हाउस में मिलन समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर ने किया। अपने संबोधन में उमेश ठाकुर ने समाज में व्याप्त दहेज प्रथा और अन्य सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि दहेजमुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी वर्गों को आगे आना होगा। समाज में सकारात्मक बदलाव और बेहतर सामाजिक व्यवस्था तभी संभव है, जब लोग कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि नाई समाज का एक बड़ा वर्ग आज भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ नहीं पाया है। यह भी पढ़ें- झाकोमयू में शामिल होने वाला का स्वागत समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, संगठन और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा देना आवश्यक ...