देहरादून, फरवरी 25 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। मैट्रिमोनियल साइट जीवनसाथी डॉट कॉम के जरिए मिले एक डॉक्टर दंपति की शादी चंद महीनों में ही दहेज के लालच और पति के अवैध संबंधों की भेंट चढ़ गई। देहरादून निवासी महिला दंत चिकित्सक डॉ. निधि सती ने अपने पति डॉ. सक्षम अरोड़ा निवासी सहारनपुर और ससुराल पक्ष के खिलाफ रायपुर थाने में मंगलवार को उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया है। निधि की तहरीर के अनुसार पांच मार्च 2025 को दोनों का विवाह हुआ था। आरोप है कि शादी के तुरंत बाद ससुराल वालों ने हैसियत से अधिक खर्च और सोने के जेवरों का दबाव बनाया। ससुर ने घर में कमरे बनवाने के लिए मायके से पैसे लाने को कहा। मना करने पर डॉ. निधि को लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। विवाद तब और गहरा गया जब पीड़िता को पता चला कि उसके पति के एक एयरहोस्टेस (...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.