हरदोई, जुलाई 25 -- टड़ियावां। गांव सिहौना निवासी पीड़िता नाइमा ने पति समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट लिखाई है। बताया कि उसका निकाह इस महीने तीन जुलाई को गांव बजरिया मजरा सिकंदपुर के समीम उर्फ दिलशाद के साथ हुआ था, आरोप है कि निकाह के कुछ दिन पति समीम और ससुर शकीर मोहम्मद व जेठ वसीम ने निकाह में उसके मां बाप द्वारा दिए गए दहेज से असंतुष्ट होकर बाइक और 20 हजार के नकदी की डिमांड करने लगे। आरोप है कि ससुराल पक्ष की मांग पूरी न करने पर 22 जुलाई को परेशान कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता नाइमा का कहना है कि ससुराल वाले उसके पिता और बहनोई को जानमाल की धमकी दे रहे। एसओ इख्तियार हुसैन ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...