रामपुर, फरवरी 27 -- दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करने के आरोप में नामजद पति समेत चारो आरोपियों को अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया है। केस छूटते ही आरोपियों के चेहरे खिल गए। महिला थाने में हुमा बी ने 29 जून 2022 को पति मुख्तियार, ससुर सरदार अहमद, देवर जुनैद और फरमान के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस ने बाद विवेचना आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता कय्यूम हसन ने बताया कि साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट ने चारो आरोपियों को बरी कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...