सोनभद्र, जून 6 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भंवर के मरड़माड़ गांव में शुक्रवार की रात एक विवाहिता ने खेत में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतका के पिता ने पुत्री के ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बभनी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के बिहारपुर थाना क्षेत्र के अवन्तिकापुर निवासी राममिलन पुत्र स्व. रामचरित्र ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी 24 वर्षीय अर्चना साहू की शादी ढाई साल पहले की थी। उन्होंने बेटी की शादी बभनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भंवर के मरड़माड़ निवासी रामसजीवन पुत्र कन्हैया लाल से की थी। पिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से पति रामसजीवन, ससुर कन्हैया लाल, सास सीता देवी दहेज में फ्रीज व पंखे की मांग कर अर्चना...