सोनभद्र, मई 28 -- बीजपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम रजमीलान टोला मेनहवा निवासी विवाहिता दुर्गा ने पति, सास और ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति राकेश, ससुर जवाहिर और सास सोनवा देवी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता की शादी 23 अक्टूबर 2024 को हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही एक लाख रुपये नकद और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...