बुलंदशहर, जनवरी 31 -- थाना अगौता क्षेत्र के गांव मालागढ़ निवासी विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट, शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न तथा जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता पूजा रानी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 11 दिसंबर 2021 को गांव अगौता निवासी रवि पुत्र मनोज कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति रवि, ससुर मनोज, सास सुनीता, देवर गुलवीर, सुमित और ददिया सास मुन्नी लगातार दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट और प्रताड़ना करते रहे। पीड़िता के अनुसार, 8 अक्टूबर 2025 को दोपहर करीब 11 बजे ससुराल पक्ष ने उसे उसके बच्चे सहित मारपीट कर घर से निकाल दिया...