वाराणसी, जनवरी 2 -- कछवांरोड। मिर्जामुराद पुलिस ने सीपी मोहित अग्रवाल के आदेश पर शुक्रवार देर शाम दहेज उत्पीड़न में 14 ससुरालियों पर केस दर्ज किया। डोमैला गांव (मिर्जामुराद) निवासी लालमन सोनकर की पुत्री बबिता देवी की शादी साल 2016 में 29 जनवरी को जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के गणेशपुर (रामचन्दरपुर) के गुलाब सोनकर के बेटे मुकेश सोनकर से हुई थी। बबिता देवी का आरोप है कि शादी के एक साल बाद बेटी हुई। उसके बाद दहेज में पांच लाख रुपये, एक बाइक के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। पति की दूसरी शादी करने की धमकी दी जाने लगी। 2019 में बेटा पैदा हुआ। उसके बाद भी प्रताड़ना जारी रही। देवर अभद्रता करता था। ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न करने पर 2022 में मारपीट कर मायके भेज दिया। तब से दोनों बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। इसी बीच पता चला कि पति मुके...