सोनभद्र, मार्च 16 -- सोनभद्र। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट करने के आरोप में महिला थाना राबर्ट्सगंज में सोमवार को न्यायालय के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लोढ़ी गांव निवासी जाहीदा बेगम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पहली शादी वाराणसी जनपद के गंगापुर निवासी मोहम्मद आरिफ से हुई थी। उनसे दो बच्चे हैं। पति की 15 दिसंबर 2024 को मृत्यु हो गई, जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे बच्चों सहित घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने मायके लोढ़ी में रहने लगी। इसी दौरान दूर के रिश्तेदार हेदर अली निवासी रसूलपुर सराय, थाना बलुआ, जनपद चंदौली से संपर्क हुआ। उसने विवाह का प्रस्ताव देते हुए बच्चों सहित साथ रखने का भरोसा दिया। पीड़िता के अनुसार, शादी की तैयारी में लगभग 10 लाख रुपये खर्च ...