औरैया, अप्रैल 11 -- अजीतमल। दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति, ससुर और सास को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कोतवाली में दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपितों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चपटा तिहारे के पास से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपितों में योगेंद्र प्रताप सिंह, उसके पिता सुखवीर सिंह और माता सीमा निवासी मिर्जापुर खुर्द शामिल हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामबालक शुक्ला समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...