इटावा औरैया, सितम्बर 29 -- चकरनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 सितंबर की रात्रि में एक विवाहिता ने घर के अंदर कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसमें पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न के साथ प्रताड़ित करने के आरोप में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पति व सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। थाना चकरनगर के गांव नगला महानंद निवासी हरनाथ सिंह यादव ने सहसों थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने अपनी 24 वर्षीय पुत्री उपासना देवी की शादी करीब चार वर्ष पूर्व सहसों थाना के गांव मिटहटी निवासी शैलेंद्र यादव पुत्र नाथू सिंह के साथ की थी और अपनी सामर्थ के अनुसार नौ लाख रुपया दान के रूप में दिया था। आरोप है कि शादी के उपरांत ही पुत्री का पति ...