उरई, जून 4 -- कोंच। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के मालवीय नगर में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक पति ने क्रूरता की हदें पार कर दी। अपनी पत्नी की इस कदर मारपीट कर दी कि गर्भ में पल रहे चार माह के शिशु का गर्भपात हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।कोंच कोतवाली क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। कदौरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला सिद्धार्थनगर निवासी अंगूरी देवी ने अपने पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने तथा मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता अंगूरी देवी के अनुसार उसकी शादी वर्ष 2021 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी के समय मायके पक्ष द्वारा लगभग सात लाख रुपये न...