समस्तीपुर, अप्रैल 13 -- वारिसनगर। मथुरापुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पीटीसी रहमत खां ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए मथुरापुर से बिमल देवी और राम बाबू साह को दहेज उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया। वहीं, दरोगा लक्ष्मण सिंह ने एक मामले में वर्षों से फरार वारंटी किशोरी महतो को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- पांच लाख रुपया दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने में मामला दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...