सोनभद्र, फरवरी 3 -- सोनभद्र। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट, उत्पीड़न व घर से निकालने के मामले में महिला थाना में पति सहित तीन ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चनवा निवासी आंचल देवी पत्नी छोटू ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसकी शादी 9 मार्च 2018 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में नकद एक लाख रुपये समेत घरेलू सामान व जेवरात दिए गए थे। इसके बाद भी पति छोटू, सास मुन्नी देवी व जेठ धनंजय मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज व प्रताड़ना की जाने लगी। पीड़िता के अनुसार 11 अगस्त 2025 को तीनों ने मिलकर मारपीट कर उसका सामान छीन लिया गया और बच्चों समेत घर से निकाल दिया। बड़े बेटे को चोट भी आई, जिसक...