बागपत, अगस्त 24 -- बागपत। फजलपुर गांव के ग्रामीण सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से शिकायत करते हुए बताया कि उनकी बेटी को दहेज उत्पीड़न का शिकार बनाया गया और उसे जान से मारने की कोशिश में नशीला पदार्थ दिया गया। परिवार का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता रेशु के भाई गौरव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी फरवरी माह में मवीकला गांव के युवक के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसकी बहन का दहेज उत्पीड़न शुरू हो गया। पति, ससुर, ननद सहित ससुराल के कई लोग उससे दहेज की मांग करने लगे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर रेशु को नशीला पदार्थ देकर जान से मारने की कोशिश की गई। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज क...