औरैया, मई 25 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली औरैया पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को इण्डियन आयल तिराहे के पास से पकड़कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में अपराध एवं वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली औरैया में दर्ज मुकदमे के तहत वांछित आरोपित कप्तान सिंह उर्फ सोनू पुत्र राजकुमार उर्फ राजू निवासी ग्राम घटापारा थाना अमराहट जनपद कानपुर देहात को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, चौकी प्रभारी नारायनपुर उपनिरीक्षक राम मनोज द्विवेदी एवं कांस्टेबल नवल किशोर शामिल...