रायबरेली, फरवरी 19 -- अमावां। मिल एरिया थाना क्षेत्र के खोर गांव निवासी अमन तिवारी की पत्नी मनीषा तिवारी ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। थाने में दी गई तहरीर में मनीषा ने आरोप लगाया कि 17 फरवरी को ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और माइके के वालों से 20 लाख रुपए लाने को कहा। मनीषा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.