अमरोहा, मई 22 -- दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा विवाहिता अपने भाई के साथ ससुराल के बाहर धरने पर बैठ गई। सूचना पर पहुंची यूपी 112 ने पूरी जानकारी की। चौपला चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच विवाहिता को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। मौके पर हगांमा खड़ा हो गया। विवाहिता ने न्याय मिलने पर ही धरने से हटने की बात कही। गुरुवार शाम के बाद शुक्रवार सुबह भी विवाहिता धरने पर बैठी रही। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी सात साल पहले शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद ही पति ने दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर दोनों के बीच अनबन रहने लगी। इस बीच करीब सात माह पहले पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। परेशान विवाहिता मायके पहुंची व परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद ज...