दहेज उत्पीड़न का आरोपी पति गिरफ्तार
सोनभद्र, जून 6 -- ओबरा। स्थानीय थाना पुलिस ने शनिवार को दहेज उत्पीड़न के आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। दहेज की मांग से प्रताड़ित होकर एक विवाहिता ने आत्महत्या कर लिया था। पुलिस इस मामले में मृतका की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। ओबरा थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी पति शादी के बाद से दहेज में कुछ सामानों की मांग करता रहता था। इससे आजिज आकर गुरुवार को एक बच्ची की मां 22 वर्षीय इंद्रावती देवी निवासी फफराकुंड ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना के बाद मृतका की मां सम्पतिया देवी पत्नी रामलखन निवासी वेलगढ़ी टोला घोड़ाघाट, थाना जुगैल की तहरीर पर आरोपी पति लालजी गोंड पुत्र मेरशाह गोंड निवासी पनारी टोला फफराकुंड ओबरा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न से तंग आकर विवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.