बुलंदशहर, जनवरी 31 -- दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता के साथ मारपीट, मानसिक उत्पीड़न, छेड़छाड़ और तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना सलेमपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने एस एस पी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका निकाह 11 नवंबर 2018 को मोहसीन पुत्र उस्मान खां निवासी गौतमबुद्धनगर के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। पीड़िता के पिता ने निकाह में करीब आठ लाख रुपये खर्च किए थे, इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ और एक लाख रुपये नकद व बाइक की अतिरिक्त दहेज में मांग करने लगा। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर मारपीट और प्रताड़ना करते रहे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दोनों देवर उसके साथ छेड़छाड़ करते और जबरन शारीरिक संबंध बना...