मुरादाबाद, मई 27 -- दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट करने और गला घोंटकर हत्या का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव लालपुर गौसाईं निवासी काजल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि उसका विवाह वर्ष 2023 में थाना डिलारी क्षेत्र के गांव दौलतपुर तिगरी निवासी प्रमोद कुमार के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति प्रमोद कुमार, जेठ चमन प्रकाश, अजय कुमार, निपेन्द्र, अक्षय कुमार, जेठानी शशी, ननद चमन देवी और नन्दोई नन्हें सिंह दहेज में कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे।पीड़िता का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और कई बार घर से निकाल दिया गया। महिला ने आरोप लगाया कि ...