दहेज उत्पीड़न व विवाहिता की मौत के मामले में सास गिरफ्तार
शाहजहांपुर, जून 26 -- पुवायां, संवाददाता। दहेज उत्पीड़न और विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने वांछित सास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को बृहस्पतिवार दोपहर बड़ागांव बाजार के पास से पकड़ा। उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और विवाहिता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पहले से मुकदमा दर्ज है। थाना क्षेत्र के गांव कलंदरगंज निवासी बसंतलाल ने 16 जून को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री सुगंधा देवी को ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि उससे 50 हजार रुपये और एक सोने की चैन की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर सुगंधा के साथ मारपीट, गाली-गलौज और उत्पीड़न किया जाता था। साथ ही, उसे मायके से विदा कराकर भी नहीं ले जाया गया。 यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न मामले में पति और सास को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.