बदायूं, मई 4 -- दहेज की अतिरिक्त मांग, मारपीट, घर से निकालने, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी के मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है। मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक नगर का है। यहां की रहने वाली महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका विवाह 9 सितंबर 2025 को सदर कोतवाली के मोहल्ले के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद पति , सास , ससुर , जेठ , देवर , ननद और नंदोई अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये और सोने की चेन की मांग करने लगे।महिला ने बताया कि मांग पूरी न होने पर 19 फरवरी को आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। साथ ही जेठ और देवर द्वारा गलत नजर रखने व छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.