रामपुर, जुलाई 14 -- स्वार। कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवपुरी में विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पति सहित सात ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मोहल्ला चक, कस्बा स्वार निवासी पीड़िता नूर बानो पत्नी नावेद ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 6 जुलाई 2026 को उसके पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने एक राय होकर उसके कमरे में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने कम दहेज लाने का ताना देते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति नावेद, ससुर जुबेर, देवर शाहवेज, जेठ सईद, सास सावरा तथा ननद रहनुमा और सकइरया निवासी ग्राम शिवपुरी, के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।कोतवाल अनुपम शर्मा ने...