गोरखपुर, फरवरी 5 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना पुलिस ने बेलघाट थाना क्षेत्र की एक महिला की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता सिंधु देवी पत्नी सत्येंद्र, निवासी ग्राम बरपरवा, थाना बेलघाट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 28 मई 2014 को सत्येंद्र पुत्र रामसजन, निवासी पिपरा, थाना हरपुर बुदहट के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही उसे दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। पीड़िता के अनुसार 20 जनवरी 2026 को पति के उकसावे पर ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया और धमकी भी दी गई। इस घटना में उसे गंभीर चोटें आईं और उसे कमरे में बंद कर ...