जौनपुर, जून 5 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न को लेकर लाईमंडी साहेबगंज निवासी अंजनी कुमार गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उनकी पुत्री रिया गुप्ता का विवाह 23 नवंबर 2025 को भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के मोढ़ बाजार निवासी अभिषेक उमरवैश्य पुत्र मेवालाल उमरवैश्य के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही उनकी पुत्री को सास चितानी देवी तथा अन्य ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर रिया के साथ गाली-गलौज, मानसिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और मारपीट की जाती थी। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न में पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा रिया बीमारी की हालत में मायके आ गई थी। 19 अप्रैल को सास चितान...