काशीपुर, अप्रैल 6 -- काशीपुर। एक विवाहिता ने अपने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जान से मारने के प्रयास का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महेशपुरा निवासी एक विवाहिता ने तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह 24 नवंबर 2024 को नैनीताल के स्प्रिंग फील्ड निवासी रोहित के साथ हुआ था। विवाहिता का आरोप है कि शादी के महज आठ दिन बाद ही पति, सास सुमन, ससुर हरीश चंद्र और ननद रीमा पवार ने कम दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसे जान से मारने की नीयत से चूहे मारने वाली दवा खिला दी थी। गंभीर हालत में उसके भाई ने उसे काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप लगाया कि ससुराली उससे पांच लाख रुपये नकद और स्कार्पियों कार की मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.