काशीपुर, नवम्बर 4 -- काशीपुर, संवाददाता। विवाहिता ने यूपी पुलिस में तैनात सिपाही पति समेत छह ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खड़कपुर देवीपुरा निवासी अंजली पुत्री चरन सिंह ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह 26 जून 2023 को मुरादाबाद जिले के थाना मझोला क्षेत्र के ग्राम लोधीपुर बिशनपुर निवासी यूपी पुलिस सिपाही शरद कुमार पुत्र जसवीर सिंह के साथ हुआ था। वह वर्तमान में बरेली के थाना फतेहगंज में तैनात है। विवाह में उसके परिजनों ने लगभग 18 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज से असंतुष्ट रहने लगे। पति शरद कुमार कहता था कि सिपाही की शादी 25 लाख रुपये से कम में नहीं होती, जबकि उसके माता-पिता ने केवल 18-19 लाख रुपये में ही निपटा ...