लखनऊ, मार्च 28 -- निगोहां के ककुहा खेड़ा गांव की एक विवाहिता के साथ दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता रामचंद्र कुशवाहा के अनुसार, वर्ष 2018 में बेटी की शादी रायबरेली के हरचन्दपुर थाना क्षेत्र में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा। पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर, ननद सहित कुल पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...