जौनपुर, जुलाई 25 -- बदलापुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के दुगौली कला गांव निवासिनी एक विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए अपने पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 2022 में हिंदू रीति-रिवाज से उसका विवाह सरपतहां थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव निवासी राजेश पांडेय से हुआ था। विवाह में सामर्थ्य के अनुसार नकदी, आभूषण व अन्य सामान दिए गए थे। आरोप है कि विवाह के बाद पति, ससुर, सास, देवर व अन्य परिजन चार पहिया वाहन की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति राजेश पांडेय, संतोष पांडेय, उषा पांडेय, नीतू पांडेय व शोभनाथ पांडेय के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धारा...