जौनपुर, जून 11 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल देने के आरोप में पंवारा पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- पति समेत आठ पर दहेज उत्पीड़न का कराया केसविवाह का विवरण थाना क्षेत्र के गौहानी गांव निवासी शालिया ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका निकाह 27 अक्तूबर 2025 को मुस्लिम रीति-रिवाज से मछलीशहर निवासी जावेद खान पुत्र गुलजार खान के साथ हुआ था। विवाह में मायके पक्ष की ओर से सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज और उपहार दिए गए थे, लेकिन ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं था।प्रताड़ना का आरोप पीड़िता का आरोप है कि विवाह के बाद पति जावेद खान, जेठ गुलशन खान, जेठानी रज्जो, देवर अल्लाउद्दीन उर्फ सिब्बू, नसरुद्दीन, मुमताज बे...