मेरठ, जून 5 -- रोहटा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी महिला ने ससुरालियों पर दहेज में दो लाख रुपये नहीं लाने पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पति समेत तीन के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। कल्याणपुर गांव निवासी राखी वर्मा पुत्री धर्मपाल ने बताया कि उसकी शादी बागपत के मतंतानगर निवासी अमरीश के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद पति व्यापार करने के नाम पर दो लाख रुपये की मांग करने लगा। जब उसने दो लाख देने में असर्मथता जतायी तो पति ने उसके साथ मारपीट कर उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- दरक रहे रिश्ते...36 घंटे में दहेज उत्पीड़न के 11 केस दर्ज कई बार समझाने बुझाने के बाद भी आरोपी अपनी मांग से नहीं हटा। पुलिस ने पति अमरीश, ससुर, कृष्णपाल तथा सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज...