सहारनपुर, मार्च 15 -- बड़गांव। दहेज में कार और पांच लाख की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास-ससुर, देवर, ननद और ननदोई समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव बहेड़ा निवासी धीर सिंह की बेटी इंदु का विवाह 2024 में मेरठ के रतनपुरी इंचौली निवासी अरुण से हुआ था। आरोप है शादी के कुछ समय बाद ससुराल पक्ष ने कम दहेज का ताना देते हुए कार और पांच लाख की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके गर्भ में पल रहे आठ माह के बच्चे की मौत हो गई। किसी तरह मायके पहुंची और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पति अरुण और ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.