रामपुर, जुलाई 22 -- थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नवविवाहिता ने रिपेार्ट दर्ज कराई है कि उसकी शादी छह माह पूर्व पटवाई थाना क्षेत्र के चन्दनपुर गांव निवासी चरन सिंह से हुई थी।शादी के बाद से ही उसका पति,सास पुनिया,ससुर अमर सिंह,ननद वीरवती व देवर राहुल दहेज में दो लाख रूपये व बुलेरो कार की मांग कर उसका उत्पीड़न करते रहते थे।आरोपी मांग पूरी न होने पर उसे अपने घर पर नहीं रखने की धमकी भी देते रहते थे।उसका पति डंपर चालक है तथा उसके कई महिलाओं से अवैध संबन्ध हैं।देवर राहुल ने भी अकेला देखकर कई बार उसके साथ छेड़छाड़ की तथा शिकायत करने पर उसके पति तथा सास ने उसे चुप करा दिया।होली के त्यौहार पर उसका भाई अपने घर बुला कर लाया था। जिसके बाद उसके ससुराल वालों ने उसकी कोई सुध नहीं ली।पिता के बुलावे पर सभी आरोपी दस मई को उसके घर आ गए और दहेज में दो लाख र...