जौनपुर, जुलाई 8 -- बरसठी। थाना क्षेत्र के घाटमपुर हसिया गांव निवासी विवाहिता ने पति, सास और ससुर के खिलाफ सोमवार को दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता रंजना देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी शादी 14 जून 2025 को आशीष बिंद के साथ हुई थी। विवाह के समय उसके पिता ने करीब तीन लाख रुपये नकद, सोने की चेन, अंगूठी समेत अन्य उपहार दिए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष बाइक की मांग को लेकर लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। वर्तमान में वह अपने मायके एकौनी, सुरियावां भदोही में रह रही है। सोमवार को अपने पिता मानिक चंद बिंद के साथ थाने पहुंचकर उसने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति आशीष बिंद, सास सुनीता और ससुर राजेंद्र ...