दहेज उत्पीड़न में पति समेत तीन को सजा
रायबरेली, सितम्बर 29 -- रायबरेली संवाददाता। अपर जिला जज विनोद कुमार ने दहेज लोभी पति, सास व ससुर को तीन-तीन वर्ष के कारावास व अर्थंदंड से दंडित किया है। अभियोजन की ओर से शासकीय अधिवक्ता दिनेश कुमार ने बताया कि परिवादिनी दिव्या सक्शेना निवासिनी प्रगतिपुरम थाना मिल एरिया ने परिवाद दायर किया था कि उसकी शादी 25 नवंबर 2008 को अजय कुमार सक्सेना निवासी नया गांव शक्ति नगर मुरादाबाद से हुई थी। परिवादिनी फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट एंड टेक्नालॉजी में लेक्चरर पद पर तैनात थी। उसने आरोप लगाया था कि उसके पति ससुर उमेश प्रकाश सक्सेना, सास आशा सक्सेना दहेज के लिए मारा पीटा। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने के बाद दहेज उत्पीड़न के मामले में अजय कुमार, उमेश कुमार व आशा का धारा 498 आईपीसी के तहत तीन-तीन वर्ष के कारावास व पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.