दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह पर केस
गोरखपुर, अगस्त 5 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के कैली गाडर निवासी विवाहिता ने पति समेत छह ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता चंदा का आरोप है कि 28 जून 2023 को शादी के बाद से ही कम दहेज लाने का ताना देकर उसे प्रताड़ित किया गया। मारपीट के दौरान गर्भपात भी हो गया। 11 जुलाई 2026 को विदा कराकर लाने के बाद भी उसके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने पति अंकुर साहनी सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न व घरेलू हिंसा में पति समेत चार पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.