शाहजहांपुर, अगस्त 13 -- पुवायां। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बख्तयारपुर गांव निवासी शिल्पी पुत्री संजीत ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब एक वर्ष पहले मोहम्मदी थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव निवासी वरनेश पुत्र ज्ञानेंद्र से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था। आरोप है कि पति वरनेश, ससुर ज्ञानेंद्र, सास राजश्री और जेठ तरुणेश दहेज से संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये की मांग करते थे। पीड़िता के अनुसार मायके वालों ने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो ससुरालियों ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। रिश्तेदारों के बीच पंचायत भी हुई, लेकिन विवाद नह...