रुद्रपुर, जून 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर पति, सास, जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, छेड़छाड़ और स्त्रीधन हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता गीता कौर ने महिला हेल्पलाइन में दी शिकायत में बताया कि उसका विवाह 8 मार्च 2019 को रामपुर जिले के बरखेड़ा बिलासपुर निवासी निशान सिंह से हुआ था। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही पति व ससुराल पक्ष ने तीन लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। यह भी पढ़ें- दहेज में 25 लाख न मिलने पर विवाहिता को घर से निकालने का आरोप, मुकदमा पीड़िता का कहना है कि बेटी के जन्म के बाद उत्पीड़न और बढ़ गया तथा जेठ पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया। आरोप है कि 28 मार्च 2025 को ...