लखनऊ, जून 12 -- दहेज उत्पीड़न में पति गिरफ्तार लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने दहेज उत्पीड़न से परेशान विवाहिता प्रियंका यादव के खुदकुशी के मामले में आरोपी पति अजय कुमार यादव को अहिमामऊ चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुकदमे में नामजद आरोपी सास ससुर की तलाश में है। जौनपुर निवासी सूरज लाल यादव की बेटी प्रियंका ने 10 जून को ससुराल में फांसी लगा ली थी। सूरज यादव ने बेटी के पति अजय कुमार यादव, सास शीला देवी, ससुर अमरजीत यादव के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट करने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. यह भी पढ़ें- सुशांत गोल्फ सिटी में महिला का शव फंदे से मिला लटका, पति हिरासत में बच्चों के विवाद में सगे भाइयों को पीटा नगराम। देवती का मजरा छांगाखेड़ा गांव में बच्चों के विवाद में सगे भाई को लाठी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। छांगाखेड...