मेरठ, अप्रैल 12 -- थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव पाथौली में दहेज उत्पीड़न को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट की गई। इसे लेकर पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने पति, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाहिता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री हिमांशी की शादी करीब सात वर्ष पहले बागपत जिले के जिवाना गुलियान निवासी आशुतोष उर्फ मोनू के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी। परिजनों का कहना है कि पहले भी तीन लाख रुपये दिए गए, लेकिन इसके बावजूद कथित उत्पीड़न जारी रहा। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध होने के बाद पिछले दो वर्षों से उनकी बेटी के साथ मारपीट की जा रही है। उसे मानसिक व शारी...