बस्ती, मई 12 -- बस्ती। लालगंज पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में तीन ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी शादी शहर कोतवाली के मूड़घाट बाईपास निवासी रघुवंश मणि यादव के साथ हुई है। उनका आरोप है कि ससुराल में उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर दहेज की मांग की गई। थाना प्रभारी विनय पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति के अलावा सास किशोरी देवी और ननद शैल यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...