सुल्तानपुर, मार्च 30 -- कादीपुर, संवाददाता। दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने पति समेत छह लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के कुम्हई हमजापुर निवासी निर्मल ने अपनी पुत्री वंदना की शादी कोतवाली क्षेत्र के ही खतीवपुर निवासी रवि पुत्र संतराम के साथ दो मार्च 2025 को की थी। विवाहोपरांत विदा होकर वंदना अपने ससुराल आई। आरोप है कि लगभग एक सप्ताह बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज में एक लाख रुपए की मांग की। मांग पूरी न होने पर वंदना को प्रताड़ित करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि पिता निर्मल की रविवार को दी गई तहरीर पर पति रवि, ससुर संतराम, सास सुलवा, देवर रविंद्र, वीरेंद्र एवं ननद रिंका के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.