बलरामपुर, दिसम्बर 23 -- बलरामपुर संवादाता। पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम हरैया चंद्रासी निवासी जमील अहमद की बेटी नाजिया खातून ने बताया कि मेरी शादी 22 फरवरी 2025 को गैसड़ी क्षेत्र के ग्राम शंकरनगर निवासी इमरान खान के साथ हुई थी। निकाह के बाद वह ससुराल न जाकर मुंबई के लिए बिदा हुई। मुंबई में ससुराल वालों के साथ पत्नी धर्म का पालन करने लगी। दहेज में दो लाख 51 हजार रुपये, दो सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी व अन्य घरेलू सामान दिया गया। पांच माह बाद तीन लाख रुपये व बाइक की मांग करके ससुरालीजन उत्पीड़न करने लगे। पिता को फोन करके तलाक की धमकी दी। बाइक व पैसा न मिलने पर घर से निकाल दिया। ढाई माह से मायके में रहती हूं। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...