जौनपुर, जनवरी 21 -- जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के कुरनी गांव निवासी विवाहिता ने थाने में शिकायती पत्र देकर ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता अर्चना पत्नी रामचरण प्रजापति ने बताया कि उसकी शादी 2022 में हुई थी। उनके पिता बृजलाल निवासी मतरि थाना मछली शहर ने विवाह के समय दहेज दिया था। पति के साथ परिवार के लोग दहेज के लिए लगातार परेशान कर रहे हैं। उनकी 2 साल की बेटी को भी प्रताड़ित करते हैं lअर्चना की तहरीर पर ससुर मिथिलेश और पति रामचरण के साथ परिवार के कुल आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...