जौनपुर, मई 28 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विवाहिता को दहेज के लिए मारने-पीटने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इन्दू पुत्री सूर्यप्रकाश निवासी-पुरेसवा थाना-बरसठी ने पवारां पुलिस को दिए गए प्रार्थनापत्र में बतायी कि उसकी शादी बीस नवंबर 2024 को पवांरा थानाक्षेत्र के खड़ारी गांव निवासी संतलाल के बेटे मनोज कुमार के साथ हुई थी। ससुराल में कुछ दिन तक सबकुछ ठीक रहा। बाद में सास अमरावती देवी , ससुर संतलाल, पति मनोज कुमार सहित परिवार के कुछ लोग पांच लाख रुपये की मांग करते हुए उसको प्रताड़ित करने लगे। दहेज की मांग को लेकर आये दिन मारने-पीटते और प्रताड़ित का आरोप है। नौ अक्तूबर 2025 को करवा चौथ के दिन सभी लोग प...